Gold Silver Price: भारतीय सर्राफा बाजार में आज 30 जनवरी 2025 को सोने और चांदी के कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई. 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 81,006 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई जबकि चांदी का भाव 91,600 रुपये प्रति किलो हो गया.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़े
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Price Today) के अनुसार, बुधवार शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 80,975 रुपये थी, जो आज बढ़कर 81,006 रुपये हो गई है. इसी तरह, चांदी की कीमत भी बढ़ी है, जो बुधवार को 90,680 रुपये थी और अब 91,600 रुपये प्रति किलो हो गई है.
आज 22 कैरेट गोल्ड का भाव कितना?
IBJA की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 22 कैरेट (22 Carat Gold Price Today) गोल्ड की कीमत 74,202 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 60,755 रुपये और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 47,389 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई.
सोना-चांदी की कीमतों में कितना बदलाव?
| शुद्धता | बुधवार शाम का भाव | गुरुवार सुबह का भाव | बदलाव |
| सोना (999) | 80,975 | 81,006 | +31 रुपये |
| सोना (995) | 80,651 | 80,682 | +31 रुपये |
| सोना (916) | 74,173 | 74,202 | +29 रुपये |
| सोना (750) | 60,731 | 60,755 | +24 रुपये |
| सोना (585) | 47,370 | 47,389 | +19 रुपये |
| चांदी (999) | 90,680 | 91,600 | +920 रुपये |
मिस्ड कॉल से चेक करें सोने-चांदी के दाम
यदि आप गोल्ड और सिल्वर (Gold Silver Price Missed Call Service) के ताजा दाम जानना चाहते हैं, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर SMS के जरिए रेट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, IBJA की वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर भी ताजा अपडेट देख सकते हैं.
मेकिंग चार्ज और टैक्स का असर
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewellers Association Rates) द्वारा जारी दरों में टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते हैं. जब ग्राहक आभूषण खरीदते हैं, तो इन अतिरिक्त शुल्कों के कारण सोने और चांदी की वास्तविक कीमत अधिक होती है.
सर्राफा बाजार में कीमतों का असर
बढ़ती कीमतों के चलते सर्राफा बाजार (Sarrafa Market Gold Price Today) में ग्राहकों की हलचल बढ़ गई है. निवेशकों के लिए भी सोने की ऊंची कीमतें एक महत्वपूर्ण विषय बन गई हैं.